29 बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top 29 बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

29 बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार शेखपुरा में गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को सदर प्रखंड के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुंभा हॉल्ट के निकट से पुलिस ने 29 बोतल विदेशी शराब के साथ दो अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नवादा जिले के वारसलीगंज थाना के अपसढ गांव निवासी स्वर्गीय बृजनंदन सिंह के पुत्र रोशन सिंह और रूपौ थाना के धनवा गांव निवासी रविंद्र सिंह के पुत्र धीरज कुमार के रूप में की गई है।इस संबंध में प्राप्त जानकारी में बताया गया कि दोनों शराब तस्कर शराब की खेप लेकर अपने ग्राहकों को पहुंचाने के लिए क्यूल से गया पैसेंजर ट्रेन से लखीसराय की ओर से लेकर कोसुंभा हॉल्ट पर उतरा था। गुप्त सूचना के आधार पर कुसुंभा ओपी अध्यक्ष कमला प्रसाद और सहायक अवर पुलिस निरीक्षक रामानुज सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार शराब कारोबारी को पूछताछ के बाद जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्करों से जुड़े कारोबारियों की पहचान कर उन्हे गिरफ्तार करने की भी कार्रवाई की जाएगी ।उसके पास से 750 एम एल के महंगी विदेशी शराब ब्लेंडर प्राइड और आई वी की बोतल बरामद की गई। शराब की कुल मात्रा 21.

read more
घर में लगी भीषण आग, 1.50 लाख की संपति राख
Top घर में लगी भीषण आग, 1.50 लाख की संपति राख

घर में लगी भीषण आग, 1.50 लाख की संपति राख शेखपुरा में मंगलवार को एक घर में आग लगने से लगभग डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना जिले के कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले घाट कुसुम्भा प्रखंड के जितवारपुर गांव में घटी। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह में गृहस्वामी अदालत राम पिता राजेंद्र राम अपने परिवार के लोगों के साथ खेत में काम करने गए हुए थे। घर के पास ही खेल रहे बच्चों ने माचिस का तीली जला दिया।तीली से निकली आग गृहस्वामी के घर को पकड़ ली। देखते ही देखते घर में रखा लगभग डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गया। घटना में घर के अंदर रखा कपड़ा , चावल , गेहूं, मसूर ,पलंग ,बिछावन सहित अन्य कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया।तीली से निकली आग गृहस्वामी के घर को पकड़ ली।घटना की खबर मिलने के बाद गृहस्वामी खेत से परिवार के साथ घर लौटे। तब तक घर में रखा सभी सामान जलकर बर्बाद हो चुका था।घर में आग लगने के बाद ग्रामीण लोग दौड़कर उस ओर दौड़े। ग्रामीणों के प्रयास से बाद में आग पर काबू पाया गया।घटना के बाद गृह स्वामी के सामने खाने पीने और रहने की परेशानी उत्पन्न हो गई है। उसने प्रशासन से आपदा कोष से आर्थिक सहायता देने और एक पक्का मकान देने की गुहार लगाई है।

read more

About Me

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua.

Know More

Tag

Social

Join Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua. At vero